{"_id":"68e3b7e222a3b63095053a5c","slug":"more-work-is-needed-to-protect-youth-from-drug-abuse-mandi-news-c-90-1-mnd1001-172244-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ‘युवाओं को नशे से बचाने के लिए और कार्य की जरूरत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ‘युवाओं को नशे से बचाने के लिए और कार्य की जरूरत’
विज्ञापन
श्री रविदास महासभा के मुख्य संरक्षक ने किया आह्वान
सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी का गठन, बाबूराम बने अध्यक्ष
...........................
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। श्री रविदास महासभा सुंदरनगर इकाई के मुख्य संरक्षक चुन्नी लाल ने कहा कि युवाओं को नशे की चपेट से बचाने और उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में और अधिक कार्य करने होंगे। सुंदरनगर के आंबेडकर नगर में जिला मंडी श्री रविदास महासभा की बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें मीना बग्गा ने भी शिरकत की। इस अवसर पर महासभा के महासचिव भगत राम ने कहा कि रविदास समाज ने विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा कर रणनीति तय की है। इस अवसर पर बल्ह अध्यक्ष रामलाल शास्त्री ने गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। पंकज कुमार, राज कुमार शास्त्री, इंद्र सिंह शास्त्री ने संत रविदास के दिए गए संदेश को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
श्री रविदास महासभा सुंदरनगर इकाई का भी गठन किया गया। इसमें बाबूराम को अध्यक्ष चुना गया। चुन्नी लाल मुख्य संरक्षक, देव सैनी संरक्षक, इंद्रदेव शास्त्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीक्षा देवी उपाध्यक्ष बनाया गया। राम कुमार शास्त्री महासचिव, रेखा भारती सचिव, प्रेमलता कोषाध्यक्ष तथा मनी राम को मुख्य सलाहकार और राम पाल को सलाहकार बनाया गया है। बलदेव, प्रकाश चंद्र, लाल सिंह, लता देवी, हासनू देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इस अवसर पर जिला मंडी उपाध्यक्ष सीमा कुमारी, सचिव ज्ञानचंद चौहान, उपाध्यक्ष भूप सिंह, महासचिव बेली राम आदि शामिल हुए। संवाद