फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   More than one quintal of vegetables seized from three shops

Mandi News: तीन दुकानों से एक क्विंटल से अधिक सब्जी की जब्त

Wed, 13 Nov 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
More than one quintal of vegetables seized from three shops
मंडी। शहर में मुनाफाखोरी रोकने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अभियान शुरू किया गया है। मंडी शहर के खलियार में सोमवार शाम को विभागीय अधिकारियों ने 10 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विक्रेताओं से अनियमितता पाए जाने पर एक क्विंटल से अधिक खराब सब्जी जब्त की।
विज्ञापन

दो दुकानों पर अवैध रूप से रखा प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर उन्हें 2-2 हजार रुपये का जुर्माना किया। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी विजय सिंह हमलाल ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है। जिला नियंत्रक ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों में मूल्य सूची लगाएं। जिला दंडाधिकारी मंडी की ओर से निर्धारित दामों से अधिक दाम उपभोक्ताओं से न वसूलें। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें। अभियान के तहत नियमित रूप से दुकानों में निरीक्षण का कार्य जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed