{"_id":"685e88372685f740c00e0953","slug":"money-stolen-from-patients-purse-in-zonal-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-160517-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोनल अस्पताल में मरीज के पर्स से चुराए पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोनल अस्पताल में मरीज के पर्स से चुराए पैसे
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी परिसर में स्थापित हंस फाउंडेशन डायलिसिस सेंटर से बीते वीरवार को एक मरीज का पर्स चोरी हो गया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फुटेज में एक व्यक्ति डायलिसिस सेंटर के आसपास नजर आ रहा है, जिसने एक मरीज के तीमारदार का बैग चुरा लिया।
बैग में रखे पर्स से पांच हजार की राशि निकाल कर इसे शौचालय में फेंक दिया। घटना का पता चलने पर तीमारदार ने इसके बारे में डायलिसिस सेंटर प्रबंधन को जानकारी दी। उन्होंने अपने स्तर पर जांच करने पर पर्स को शौचालय में पाया। बाद में जोनल अस्पताल के एमएस कार्यालय में घटना की जानकारी दी। एमएस कार्यालय में लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम से फुटेज निकाला। इसे सोशल मीडिया पर साझा किया ताकि शातिर की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।
डायलिसिस सेंटर के प्रबंधक अमरीश ने बताया कि मामले की शिकायत एमएस कार्यालय में की है। उधर, जोनल अस्पताल मंडी के एसएम डाॅ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति को अगर कोई जानता है तो इसकी सूचना दें। संवाद