{"_id":"667ec2752f426eb51e0845f7","slug":"mobile-towers-will-not-be-installed-near-residential-areas-and-rivers-and-drains-mandi-news-c-90-1-ssml1026-129754-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिहायशी इलाकों और नदी-नालों के पास नहीं लगेंगे मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिहायशी इलाकों और नदी-नालों के पास नहीं लगेंगे मोबाइल टावर
Sat, 29 Jun 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर की बैठक की अध्यक्षता करते अजय धरवाल, उपस्थित पार्षद व अन्य अधिकारी, कर्मच
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के रिहायशी इलाकों और नदी-नालों के समीप मोबाइल टावर नहीं लग पाएंगे। शुक्रवार को नगर परिषद के सभागार में संपन्न हुई मासिक बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजय धरवाल ने हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की संख्या को बढ़ाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी। अजय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए वार्ड पांच में ट्रायल के तौर पर वाहनों की पार्किंग के स्थान चिह्नित किए जाएंगे।
इसके साथ ही पशु चिकित्सालय के समीप प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए नगर परिषद के पास स्वीकृत 50 लाख की धनराशि और योजना के तैयार प्रारूप के तहत अनुमानित पांच करोड़ रुपये खर्च करने की योजना को भी धरातल में उतारा जाएगा। वार्ड छह में एक वाटिका के निर्माण को लेकर पार्षदों ने सहमति जताई। वहीं, गांधी वाटिका में छोटे बच्चों के मंनोरंजन के लिए झूलों की संख्या में विस्तार और कैफे हाउस खोलने को लेकर भी प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन
बैठक में शहरी क्षेत्र में छूटे घरों को भी सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस दौरान नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता विपन कुमार ने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मासिक बैठक में मौजूद पार्षद प्रेरणा ज्योति, प्यार चंद, शिखा, ममता कपूर, शीला, मनोनीत पार्षद प्रशांत, सुनीत, रंजन शर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज शर्मा आदि ने सुझाव दिए। उधर, नप के कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जोगिंद्रनगर आदित्य चौहान ने कहा कि बैठक कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए हैं।