फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MNREGA made roads easier, built bridges, ambulance routes

Mandi News: मनरेगा ने आसान की राहें, बने पुल, एंबुलेंस मार्ग

Sat, 18 Jan 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
MNREGA made roads easier, built bridges, ambulance routes
विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत में मनरेगा के तहत तैयार हुआ पुल। संवाद - फोटो : कालपी रोड पर विरोध करते हुए बिजली कर्मचारी।
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा में एक साल के भीतर लगभग 14 करोड़ से अधिक की लागत से धरातल में उतरे विभिन्न विकास कार्यों से ग्रामीणों की राहें आसान हुई हैं। करीब 142 पक्के रास्ते और सड़कों का निर्माण कार्य मनरेगा योजना में पूरा किया गया है। 450 से अधिक चेकडैम, डंगे और पुल के कार्य भी किए गए।
विज्ञापन

बाग पंचायत में लाखों रुपये की लागत से तैयार आंगनबाड़ी भवन में नौनिहालों का बचपन संवरेगा। पस्सल, पीहड़ बेढलू और ममाण बनांदर में भी प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवनों को जल्द पूरा करने के लिए मनरेगा कामगार पसीना बहा रहे हैं। हर पंचायत के गांव में पक्के रास्तों के निर्माण और एंबुलेंस सड़कों के कार्य धरातल में उतरते ही अब ग्रामीणों को सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों को भी दुरुस्त करने में मनरेगा कामगारों की भूमिका अहम रही है। पंचायतों में कूहलों और जल भंडारण टैंकों का निर्माण भी मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। एक साल में 12 हजार से अधिक मनरेगा कामगारों को 120 दिन का रोजगार दिलाने में विकास खंड चौंतड़ा मंडी जिले के 23 ब्लॉकों के समकक्ष रहा है। उधर, विकास खंड चौंतड़ा की खंड विकास अधिकारी कला देवी ने बताया कि मनरेगा के तहत हो रहे विकास ग्रामीणों के लिए कई तरह की सौगात लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
केस स्टडी-1
मटरू पंचायत में 10 लाख की लागत से पक्की सड़क का निर्माण मनरेगा के तहत पूरा हुआ है। मटरू पंचायत की प्रधान रेखा ने बताया कि गांववासियों की मांग को पूरा करने के लिए मनरेगा योजना ही वरदान साबित हुई है।

----
केस स्टडी-2
तलकेहड़ पंचायत के स्तैन गांव में एक पुल का निर्माण भी मनरेगा कार्य से पूरा हुआ है। तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने बताया कि पुल बनने से साथ लगती तिब्बतियन समुदाय की आवासीय कॉलोनी और जिला कांगड़ा के बाशिंदों की आवाजाही सुगम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed