फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MLA Chandrashekhar sat on a midnight hunger strike against irregularities in NH construction

Mandi News: एनएच निर्माण में अनियमितताओं के खिलाफ आधी रात को अनशन पर बैठे विधायक चंद्रशेखर

Tue, 09 Sep 2025 11:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:50 AM IST
विज्ञापन
MLA Chandrashekhar sat on a midnight hunger strike against irregularities in NH construction
अवाहदेवी चौक में धरने में बैठे विधायक चंद्रशेखर व समर्थक। संवाद
टिहरा (धर्मपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 003 मंडी से जालंधर वाया धर्मपुर के निर्माण कार्य में हो रही अनियमितताओं और लापरवाही को लेकर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने सोमवार रात अवाहदेवी चौक पर मोर्थ और कंपनी अधिकारियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं संग धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जनता को पेश आ रही दिक्कतों को लेकर अनशन का एलान किया।
विज्ञापन

कहा कि जनता परेशानियों से जूझ रही है, लेकिन मोर्थ के अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है। चुने हुए प्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे आम जनता की परेशानियां समझी जा सकती हैं।
विज्ञापन

विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि एनएच निर्माता कंपनी की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य से क्षेत्र की अधिकांश पंचायतें प्रभावित हैं और सैकड़ों घरों पर खतरा मंडरा रहा है। जनता की दिक्कतें ध्यान में आने पर अधिकारियों से सोमवार शाम को बातचीत की गई, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब न मिल पाया। थाने पहुंचकर भी इन्हें बुलाने का प्रयास हुआ, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में जनहित में सांसद अनुराग ठाकुर के घर के पास अवाहदेवी चौक में धरने पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात ठीक 10:00 बजे विधायक चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ अवाह देवी चौक पर पहुंचे और अनशन की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार जनता की समस्याओं को सामने रखने के बावजूद केंद्र सरकार और संबंधित विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
विधायक ने कहा कि धर्मपुर की जनता लगातार सड़क निर्माण कार्यों से परेशान है। जगह-जगह हो रही कटाई और ढलानों पर बिना सुरक्षा उपायों के काम होने से गांवों और घरों की नींव तक खतरे में आ गई है। इसके बावजूद प्रशासन और कंपनी आंख मूंदकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक जनता की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कार्य कर रही कंपनी को यहां से हटाने की मांग की है

स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित निर्माण कार्य के चलते बरसात में भूस्खलन और मकानों को नुकसान का खतरा कई गुना बढ़ गया है। वहीं, अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं और विधायक के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। विधायक ने साफ किया है कि जनता की मांग पर वे यहां डटे रहेंगे, क्योंकि यही जरिया रहा है। सीएम तक की सुनवाई मोर्थ के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed