फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MLA Anuradha listened to people's problems in Mayad Valley

Mandi News: विधायक अनुराधा ने मयाड़ घाटी में सुनीं जन समस्याएं

Sun, 24 Nov 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 24 Nov 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
MLA Anuradha listened to people's problems in Mayad Valley
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को मयाड़ घाटी का दौरा किया। उन्होंने घाटी के दुर्गम क्षेत्र के गांव तमलू, घारी, चिमरेट, उड़गोस, चांगुट, तिंगरेट, छालिंग और करपट में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुछ समस्याओं का विधायक ने मौके पर ही समाधान किया। हालांकि, शनिवार को समूची घाटी में हल्की बर्फबारी हुई थी। ऐसे हालात के बीच विधायक अनुराधा राणा दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी में गांव-गांव जाकर उस क्षेत्र के लोगों की समस्या जानने पहुंचीं। अनुराधा ने कहा कि उन्हें विधायक बने कुछ समय हुआ है। जिले में विकास कार्यों को आगे ले जाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मयाड़ लाहौल घाटी का अति दुर्गम क्षेत्र है। यहां का विशेष ध्यान रखा जाए। सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी होने की सूरत में मयाड़ घाटी के तिंगरेट और चिमरेट पंचायतों का संपर्क उपमंडल उदयपुर से कट जाता है। इससे पहले बीते शनिवार को विधायक ने जाहलमा नाले से जुंडा, तलजोन के लिए बन रही सिंचाई कूहल के मुहाने का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस कार्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। गोहरमा गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं। चंद्रभागा नदी पर चल रही हालिंग और जसरथ के बीच तटीकरण के कार्यों का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed