{"_id":"67ae39eaa3ac21124f03f68c","slug":"missing-woman-from-dugrai-found-in-nachan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147860-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दुगराई की लापता महिला नाचन में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दुगराई की लापता महिला नाचन में मिली
विज्ञापन
नाचन के दुगराई में लापता दीक्षा को नागरिक अस्पताल को एंबुलेस में ले जाते लोग। स्रोत जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। एक सप्ताह से लापता दुगराई गांव की महिला दीक्षा वीरवार को वन विभाग नाचन के परिसर में अस्वस्थ अवस्था में मिली। वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे तुरंत नागरिक चिकित्सालय भर्ती किया।
दीक्षा की बरामदगी की सूचना मिलते ही अस्पताल के बाहर उसके ससुराल और मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। मायका पक्ष की ओर से दीक्षा की मां राजकुमारी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुर, सास और पति प्रताड़ित करते हैं। इससे वह घर से भाग गई थी। ससुराल पक्ष की ओर से दीक्षा के ससुर धनदेव ने बताया कि उनकी बहू बीमार रहती है।
धनदेव ने कहा कि उनके पास उसकी बीमारी की पर्चियां हैं। दीक्षा के मायके पक्ष के लोग बुधवार को बासा विश्राम गृह में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल से मिले थे और उनकी बेटी को जल्द तलाश करने की मांग की थी। मायका पक्ष ने लापता दीक्षा का पता देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। उधर, थाना प्रभारी गोहर देश राज ने कहा कि दीक्षा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। संवाद