{"_id":"61e05e183b8dc251f057775d","slug":"missing-student-s-body-found-in-bsl-reservoir-mandi-news-sml396599157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएल जलाशय में मिला लापता छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएल जलाशय में मिला लापता छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। एक महीने से लापता बग्गी निवासी आस्तिक गुप्ता (15) का शव वीरवार को बीएसएल जलाशय से बरामद हो हुआ है। मंडी जिले के सुंदरनगर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले आस्तिक गुप्ता की काफी लंबे समय से पुलिस और परिजनों को तलाश थी।
वह गत वर्ष 6 दिसंबर को स्कूल से घर के लिए निकला था जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। न ही उसका कोई सुराग मिल पाया। चिंतित परिजनों ने सुंदरनगर थाना में 7 दिसंबर 2021 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आस्तिक गुप्ता का स्कूल बैग धनोटू-बग्गी मार्ग पर नहर किनारे से बरामद हुआ था।
इसके बाद उसके नहर में गिरे होने की आशंका जताई गई। हालांकि एनडीआरएफ के गोताखोरों ने नहर में उसकी तलाश भी की लेकिन उन्हें भी कोई सुराग नहीं मिल पाया।
वीरवार दोपहर को जलाशय किनारे जा रहे लोगों ने पानी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। नागरिक अस्पताल के शवगृह में परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। संवाद