फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Missing complaint of woman registered in Jawali police station

Mandi News: जवाली थाने में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

Sat, 04 May 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Missing complaint of woman registered in Jawali police station
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई है। 22 अप्रैल सुबह करीब 5 बजे महिला अपनी बहन के घर से गायब है। 23 अप्रैल को पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी कैहरियां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी साली रीता कुमारी, पत्नी विजय कुमार निवासी मूहलू 6 महीने से उनके घर में रह रही थी। वह काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। ससुर और पति उनका इलाज करवाने में समर्थ नहीं थे इसलिए वे उन्हें इलाज करवाने के लिए 6 महीने पहले अपने घर ले आए थे। 22 अप्रैल सुबह करीब 5 बजे उन्होंने देखा तो दरवाजा खुला था और रीता देवी वहां से गायब थी। उसे हर जगह तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस थाना जवाली में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed