फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Miss Mandi: Models showcased their talent in the talent round.

मिस मंडी : टैलेंट राउंड में मॉडलों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Miss Mandi: Models showcased their talent in the talent round.
जोगिंद्रनगर में रैंप पर जलवे दिखाती मॉडल। 
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में मिस मंडी का खिताब जीतने के लिए चल रही ग्रूमिंग के दौरान टैलेंट राउंड में प्रदेशभर के मॉडल ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल भी तालियों से गूंज उठा। शुक्रवार को लिटल मिस और मिस्टर के बाल प्रतिभागियों ने भी आकर्षक वेशभूषा में सजधज कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

ग्रूमिंग अनुभाग की प्रभारी एवं मॉडल प्रिया ने बताया कि शुक्रवार को शिमला, मंडी, कुल्लू और जिला कांगड़ा से जोगिंद्रनगर पहुंचीं मॉडलों ने ग्रूमिंग के टैलेंट राउंड में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका ममता भाटिया ने बताया कि मिस मंडी का खिताब हासिल करने के लिए पहली बार जोगिंद्रनगर में प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें राजधानी शिमला की सुप्रसिद्ध मॉडल प्रेरणा, जिला कांगड़ा से राधिका, मंडी जिला के सुंदरनगर से रिया, वंशिका, छोटी काशी मंडी से अंजना, जिया, जाहन्वी, सूर्यांशी, मानसी और जोगिंद्रनगर की मॉडल प्रिया, शिल्पा, कुल्लू जिला से पल्लवी समेत कुल 16 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। कार्यक्रम में हिमाचल के गायक सोनिया, रागिनी, निमय ठाकुर, अजय, लीलाधर, शोभा ठाकुर, जोनी ठाकुर, सुभाष राणा भी दमदार प्रस्तुतियां पेश करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और शिक्षकों के अलावा सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाली विभूतियां भी नवाजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed