फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mischievous elements vandalized the public toilet, had to lock it

Mandi News: शरारती तत्वों ने सार्वजनिक शौचालय में की तोड़फोड़, लगाना पड़ा ताला

Tue, 02 May 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements vandalized the public toilet, had to lock it
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के नए शौचालय पर लटका ताला व शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा गया शौचालय पौट।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शरारती तत्वों ने ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर के नए शौचालयों में तोड़फोड़ की।
यहां पर लंबे अरसे से अराजक तत्वों की दहशत से स्थानीय लोग खौफजदा हैं। शरारती तत्वों ने रेलवे विभाग के नए शौचालयों के पॉट को उखाड़ दिया है। इससे रेलयात्री शौचालय सुविधा से महरूम हो गए हैं। रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर के साथ हाल ही में हजारों रुपये खर्च कर शौचालय बनाया था। रेलवे विभाग ने उच्चाधिकारियों को तोड़फोड़ की जानकारी दे दी है। इसके बाद रेलवे विभाग की टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। अब रेलवे पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्टेशन अधीक्षक ने भी रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को रेलवे के शौचालय में ताला लटका देखकर रेलयात्रियों को असुविधा हुई। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि नशेड़ी व शरारती तत्वों ने शौचालयों में तोड़फोड़ कर उसे इस्तेमाल करने लायक नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed