फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   minister ordered to make nature park dpr

नेचर पार्क बनाने को शीघ्र प्रारूप तैयार करें विभाग : कौल सिंह

Thu, 01 Sep 2016 06:45 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 01 Sep 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
minister ordered to make nature park dpr
पौधरोपण करते मंत्री कौल ‌सिंह। - फोटो : अमर उजाला

नगवाईं (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वन वृत्त मंडी के तहत इस वर्ष में 1026 हेेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। वीरवार को उन्होंने ग्राम पंचायत बालू के गांव अंसल में देवदार का पौधा लगाकर 67वें वृत्त स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वनों के संरक्षण के लिए सजग है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू में वाणिज्य विषय की कक्षाएं शुरू की गई हैं तथा शीघ्र ही विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल की दूसरी मंजिल बनाने के लिए दस लाख की राशि और मंजूर की गई है। स्कूल की सुरक्षा दीवार भी शीघ्र ही लगा दी जाएगी। पनारसा में डिग्री कॉलेज खोला गया है तथा पांच करोड़ की राशि भवन निर्माण को मंजूर की गई है।
विज्ञापन


बालू से अंसल सड़क की सोलिंग करने के लिए प्रारूप तैयार कर दिया गया है। फर्श से स्वाखरी सड़क भी शीघ्र निर्मित की जाएगी। बालू वन थाना को वन विश्राम गृह में बदला जाएगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से नेचर पार्क बनाने के लिए शीघ्र ही प्रारूप तैयार करने के भी निर्देश दिए। प्रधान ग्राम पंचायत कथयारी लाल चंद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। वन अरण्यपाल उपासना पटियाल ने विभाग की ओर से पौधरोपण गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत चैहटीगढ़  प्रेम सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, अरण्यपाल वन कार्य योजना केडी शर्मा, निदेशक वन निगम मध्य क्षेत्र आरएस पटियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी देशराज शर्मा, नायब तहसीलदार औट हीरा लाल, डीएफओ अजीत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed