फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Milkfed is taking less milk, people are angry

Mandi News: मिल्कफेड कम ले रहा दूध, लोगों में आक्रोश

Sat, 14 Mar 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Milkfed is taking less milk, people are angry
नागचला में प्लांट प्रभारी को डेयरी फार्मरों ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह घाटी के नागचला में आयोजित मिल्क फेडरेशन की बैठक में डेयरी फार्मरों ने मिल्कफेड की ओर से दूध कम लिए जाने पर विरोध किया। नागचला स्थित मिल्कफेड के प्लांट प्रभारी विश्वक्रांत को दुग्ध उत्पादकों ने ज्ञापन सौंप, पंद्रह दिन का समय दिया।
मंडी मिल्क फेडरेशन के प्रधान अनिल जम्वाल, उप प्रधान ललित चौधरी, संयोजक दीपक, सचिव सकीना ठाकुर ने बताया कि एक तरफ सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ डेयरी फार्मर से दस लीटर दूध आधे दाम पर लेने की बात कही जा रही है। दूध भी नियमित रूप से नहीं लिया जा रहा है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया कि सरकार ने पहले पशु पालकों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया और दूध के दाम भी बढ़ाएं, लेकिन अब मिल्कफेड के चिलिंग प्लांट्स में क्षमता कम होने की बात की जा रही है। चेताया कि सरकार ने 15 दिन के अंदर इस बारे में कोई उचित व्यवस्था नहीं की तो सभी दुग्ध उत्पादक सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उधर, मिल्क फेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर का कहना है कि सरकार की योजना गरीब लोगों को लाभ देने के लिए है। मंडी में क्षमता से अधिक दूध आने के कारण समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed