फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Military couple brings laurels to the state; both promoted to Lieutenant Colonel

Mandi News: सैन्य दंपती ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Wed, 21 Oct 2026 05:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Military couple brings laurels to the state; both promoted to Lieutenant Colonel
हमीरपुर। टौणी देवी क्षेत्र के गांव जंडल निवासी पति-पत्नी दोनों भारतीय सेना में मेजर से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पदोन्नत हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल कमांडो अमित सिंह चौहान और उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी की उपलब्धियों से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों ने अपनी सैन्य सेवाओं और उपलब्धियों से परिवार, गांव और जिले का मान बढ़ाया है। लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान सैन्य अभियानों के साथ पर्वतारोहण में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वह दो बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा चुके हैं। इसके अलावा दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सहित कई दुर्गम पर्वत शिखरों पर सफल आरोहण कर चुके हैं। दोनों वर्ष 2012 में लेफ्टिनेंट बने थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी ने भी सैन्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। यहां उन्होंने भावी सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत स्टाफ अफसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वह भारतीय सेना की पिस्तौल निशानेबाजी टीम की सदस्य भी रही हैं। इस उपलब्धि के पीछे अमित सिंह चौहान के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रणजीत सिंह चौहान और माता जमना देवी के संस्कारों और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों का सेना में इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। पिता रणजीत सिंह चौहान ने दोनों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed