फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Migrants turned Ropa into a slaughterhouse

Mandi News: प्रवासियों ने रोपा को बना दिया बूचड़खाना

Wed, 06 Mar 2024 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Migrants turned Ropa into a slaughterhouse
खुले में काट रहें जानवर, गंदगी से लोगों को परेशानी
विज्ञापन


समस्या की अनदेखी पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर(मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के चांगर वार्ड के तहत रोपा गांव इन दिनों लगातार झुग्गियों का अड्डा होने के साथ-साथ बूचड़खाना बनकर रह गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुंदरनगर उपमंडल में सबसे अधिक प्रवासी नगर परिषद के रोपा गांव में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर डेरा डाले हुए हैं। कई लोगों ने अपनी और सरकारी भूमि इन्हें मासिक किराये पर झुग्गी बनाने को दे रखी है। सैकड़ों की तादाद में यहां लोग बसे हैं। किसी को कोई जानकारी नहीं है। ये लोग खुले में खड्ड किनारे शौच करते हैं जिसके कारण यहां के लोगों में पहले ही रोष है। रोपा गांव निवासी तरुण कुमार, मनीष, कार्तिक, पंकज, वरुण, अश्वनी, राजेश, कामना, चंचल, कमला, ईश्वर दास, शिवराम, हिमा देवी, विक्रांत, निशांत और विजय ने बताया कि कुछ लोगों ने धन के लालच में यहां पर प्रवासी लोगों को बसा रखा है। उन्होंने मुर्गे, बकरे और सूअर इत्यादि भी पाले हैं। उन्हें ये लोग खुले में ही काट कर बेचने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने का काम भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्रवासियों की ओर से पाले गए कुत्ते स्कूल आते-जाते समय बच्चों के पीछे भागते हैं। इससे अभिभावकों में डर का माहौल बना रहता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस पर कड़ा संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरने के लिए विवश हो जाएंगे। एसडीएम गिरीश समरा ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed