फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   migrant united

अब प्रदेशभर के प्रभावित मिलकर लड़ेंगे मुआवजे की लड़ाई

Tue, 13 Sep 2016 06:47 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 13 Sep 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
migrant united
पैसे - फोटो : अमर उजाला

नगवाईं (मंडी)। प्रदेश भर के फोरलेन और अन्य परियोजनाओं के प्रभावितों ने मिलकर सरकार की मनमानी के विरुद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया है। फोरलेन संघर्ष समिति, चमेरा प्रथम प्रभावित विस्थापित परिवार कल्याण समिति, फोरलेन प्रभावित कमेटी बिलासपुर, परवाणु-शिमला फोरलेन संघर्ष समिति और पुनर्स्थापन और पुनर्वास रिसर्च ने ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन



कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, शिमला, सोलन और चंबा के प्रभावितों ने एक स्वर से तय किया कि सरकार उनकी संवैधानिक मांगों पर ध्यान न देकर टकरावपूर्ण रवैया अपना रही है। अब प्रदेश के विभिन्न जिलों के संगठन अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए इकट्ठे होकर आवाज उठाएंगे। साथ ही पूरे प्रदेश के प्रभावितों को उनके संवैधानिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


   खुशहाल ठाकुर को समिति का प्रदेश अध्यक्ष और ब्रजेश महंत जिला मंडी को महासचिव मनोनीत किया। साथ ही एडवोकेट मोहिंद्र ठाकुर कुल्लू, मदन लाल शर्मा बिलासपुर, एडवोकेट संजय ठाकुर शिमला, धीरज सूद सोलन, चमन ठाकुर चंबा को जिले के संयोजक मनोनीत किया गया। जल्द ही अन्य जिलों के संयोजक मनोनीत करके इसका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशहाल ठाकुर ने कहा कि समिति अब प्रदेश भर में सड़कों व अन्य परियोजनाओं में सरकार द्वारा भू-अधिग्रहण में हो रही कानूनों की अवहेलना के विरुद्ध एक मंच से आवाज उठाएगी। नागचला से मनाली के किसान 2013 के कानून की अनदेखी पर लंबे समय तक सड़कों पर आंदोलनरत है। फोरलेन संघर्ष समिति के महासचिव ब्रजेश महंत ने बताया कि प्रभावितों के आंदोलन में महिलाओं व युवाओं की बढ़ती भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए समिति के महिला विंग व युवा विंग का विस्तार किया। महिला विंग में चोबी देवी महासचिव, प्रोमिला शर्मा को अध्यक्ष महिला विंग सनोर और युवा विंग में शम्मी कुमार अध्यक्ष मनाली, हरि प्रकाश उपाध्यक्ष, हेमराज महासचिव, विशाल शर्मा, वरुण महंत सनोर, धर्मेंद्र भंडारी उपाध्यक्ष युवा विंग सनोर को मनोनीत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed