फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Microscope not working

माइक्रोस्कोप खराब, आंखों के ऑपरेशन लटके

Wed, 30 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला/मंडी Updated Wed, 30 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Microscope not working
अस्पताल - फोटो : अस्पताल

उपमंडलीय चिकित्सालय में आंखों का आप्रेशन करने में इस्तेमाल होने वाला माइक्रोस्कोप खराब होने से सुंदरनगर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हो गए हैं। इसके चलते ऑपरेशन  करने वाले मरीजों को बुधवार को अस्पताल से निराश होकर लौटना पड़ा है। नए माइक्रोस्कोप को आने में करीब तीन माह का समय लग सकता है। ऐसे में यहां पर सैकड़ों नेत्र रोगियों को ऑपरेशन न होने से उनका मर्ज बढ़ सकता है।

विज्ञापन


सुंदरनगर में आंखों के मरीजों को लगातार बढ़ती संख्या के उपरांत प्रदेश सरकार ने यहां पर दो नेत्र विशेषज्ञ इन दिनों तैनात कर रखे हैं। अस्पताल में सुंदरनगर के अलावा करसोग, गोहर, सरकाघाट सहित बिलापुर जिले के मरीज बड़ी संख्या में ऑपरेशन करवाने के लिए पहुंचते हैं। चालू वित्त वर्ष में सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में करीब छह सौ मोतियाबिंद के ऑपरेशन हुए हैं। रोजाना नेत्र ओपीडी में भारी संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं, परंतु इस स्तर पर उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में एक माह पहले माइक्रोस्कोप खराब हो गया था। इसके बाद जिले के एक अन्य अस्पताल से वैकल्पिक व्यवस्था न होने तक माइक्रोस्कोप लाया गया था, जिसे पिछले सप्ताह वापस लौटा दिया गया है। इसके चलते 23 मार्च को भी करीब 25 मरीजों को बिना ऑपरेशन के वापस भेज दिया गया। व
विज्ञापन


हीं, 30 मार्च को भी करीब 20 लोगों को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन माइक्रोस्कोप के अभाव के चलते ऑपरेशन रद्द कर दिए गए हैं। मरीजों के परिजन गोबिंद राम, कौशल्या देवी, राजेंद्र कुमार, सुनीता, रमणी देवी तथा प्रकाश चंद ने बताया अब ऑपरेशन के लिए मरीजों को मंडी जोनल अस्पताल जाने के लिए कहा गया है। यहां उन्हें रहने और खानपान के लिए भारी परेशानी होगी। इधर, नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. मुस्सरत जावेद ने बताया कि माइक्रोस्कोप को मुरम्मत के लिए बंगलूरू भेजा गया है। विभाग को भी इसके खराब होने की सूचना दे गई है। विभाग ने शीघ्र नया माइक्रोस्कोप उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed