{"_id":"6a7c61bf58033885ec095d3b","slug":"message-of-aids-awareness-resonates-through-taxi-rally-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208816-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टैक्सी रैली से गूंजा एड्स जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टैक्सी रैली से गूंजा एड्स जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में एड्स जागरूकता कार रैली को हरी झंडी दिखाते हुए सीएमओ डॉ. दिनेश ठाकुर व अ
पड्डल मैदान से टैक्सी रैली को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को मंडी के पड्डल मैदान से एचआईवी-एड्स जागरूकता संदेश के साथ करीब 50 टैक्सियों की रैली निकाली गई। नाको के निर्देश पर आयोजित गहन आईईसी अभियान के तहत रैली में कार-बिन बैग और संदेशों के माध्यम से एचआईवी से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, जांच व उपचार की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर जांच संक्रमण की रोकथाम में अहम है। उन्होंने एचआईवी संक्रमित लोगों से भेदभाव न करने की अपील की। जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 12 अक्तूबर तक जिले में जागरूकता गतिविधियां होंगी, जबकि युवा केंद्रित कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेंगे।