फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious students of Thihkar Primary School were honoured

Mandi News: ठीहकर प्राथमिक स्कूल के मेधावी नवाजे

Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Thihkar Primary School were honoured
बग्गी (मंडी)। प्राथमिक पाठशाला ठीहकर में वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्थानीय पंचायत पौड़ा कोठी की प्रधान चंद्रेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में वार्ड सदस्य निर्मला देवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के मुख्य शिक्षक वासुदेव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया तथा पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्रेश कुमारी ने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ पाठशाला की हर गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। स्थानीय पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया तथा नशे के खिलाफ संदेश भी दिया। इस अवसर पर परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले बच्चों तथा पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पाठशाला के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा प्रथम में तेजली चौहान प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय तथा शौर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

द्वितीय कक्षा में कृतिका चौहान प्रथम, हयान दूसरे और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। तीसरी कक्षा में गुलाब सिंह प्रथम, तुषार द्वितीय तथा ललित ने तृतीय, चौथी कक्षा में कार्तिक चौहान प्रथम, जानवी द्वितीय तथा तमन्ना तृतीय रहीं। पांचवीं कक्षा में ममता प्रथम, गूंजना द्वितीय और देशराज तृतीय रहे। इन सभी बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया। इसके अलावा पाठशाला की अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक टेकचंद और सावित्री देवी सहित अभिभावक एवं कई गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed