फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious students of Saraswati Vidya Mandir Dharampur received honour

Mandi News: सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर के मेधावियों को मिला सम्मान

Wed, 17 Dec 2025 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Saraswati Vidya Mandir Dharampur received honour
सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी छात्रा को सम्मानित क
धर्मपुर (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का मंगलवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रजत ठाकुर ने शिरकत की। डॉ. जीवानंद चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जालम सिंह रहे। विद्यालय परिसर आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और संस्कारों की भावना से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रजत ठाकुर ने कहा कि शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करें। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति जिला अध्यक्ष सरस्वती नंदन ने विद्यालय की ओर से दी जा रही संस्कारयुक्त शिक्षा की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश बिट्टा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग को विद्यार्थियों की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पंचायत समिति अध्यक्ष राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed