फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious students of Kataula School were honored

Mandi News: कटौला स्कूल के मेधावियों का मिला सम्मान

Sat, 06 Dec 2025 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 06 Dec 2025 05:18 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Kataula School were honored
कटौला स्कूल में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते मुख्याति​थि और अन्य। -स्रोत : संस्थान
कटौला (मंडी)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक पाठशाला कटौला में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी मधुकर्ण ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम चंद ने की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कमल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियां अभिभावकों व मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। इसी दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि मधुकर्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

समारोह में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में पियूष कुमार, प्रियांशु, कल्पना, आकांक्षा ठाकुर, मोनिका, आशिता शर्मा, अंशु, नवनीत वर्मा, बबली, शीतल, वंशिका, धीरज, पल्लवी, मुस्कान और हिमांशु शामिल रहे। कक्षा 12वीं कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूजा ठाकुर को सम्मान प्रदान किया गया। एनएसएस सेवा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आकांक्षा ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों में खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने पर जतिन ठाकुर को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह मंडयाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed