{"_id":"6783b527058f7daa0d088a06","slug":"meritorious-honored-in-vivekananda-hostel-bari-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145190-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विवेकानंद छात्रावास बाड़ी में नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विवेकानंद छात्रावास बाड़ी में नवाजे मेधावी
विज्ञापन
मंडी। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश स्वामी विवेकानंद छात्रावास समिति बाड़ी, मंडी में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छात्रावास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेमचंद शास्त्री ने छात्रावास की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। छात्रावास में 2013 से लेकर अब तक 105 विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद राष्ट्र निर्माण में काम कर रहे हैं। छात्रावास के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि ने कहा कि गुणवत्ता वाली शिक्षा से विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है। आज विश्व को अनुशासित, संस्कारित युक्त गुणवत्ता वाली शिक्षा की आवश्यकता है जो मात्र गुरुकुल में ही मिल सकती है। मुख्य वक्ता डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि जिस देश की संस्कृति सुदृढ़ है, वह देश विश्व में सबसे शक्तिशाली है।
मुख्यातिथि ने छात्रावास के मेधावियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मेधावियों में दिनेश कुमार, दुषांत, अमित, धीरज, दीक्षित, तोषित, पंकज, आयुश, अंकित, दिव्यांश, जितेंद्र, हर्ष, अजय, विशाल, अनिल, गोपाल, दक्ष, यशवंत आदि को सम्मानित किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से वीर मंडल मंडी, हृदय वासी सेवा समिति, ब्राह्मण सभा, समाज सेवा एवं गोमाता सेवा के लिए हरमीत सिंह, विश्व हिंदू परिषद, नैना फेडरेशन से दमा ठाकुर, पर्यावरणविद कृष्ण ठाकुर, विश्वनाथ वैद्य, निर्मल सिंह, मनसा राम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवा भारती छात्रावास के सह प्रमुख राजकमल, संगठन मंत्री राकेश, सीआरसी प्रमुख अरविंद, देवेंद्र, उपाध्यक्ष मित्रदेव, मंजू देवी आदि ने अपना सहयोग दिया। संवाद