{"_id":"674ff980797ec7a903010e6f","slug":"memorandum-submitted-to-oust-dadour-from-the-city-council-mandi-news-c-90-1-mnd1001-141820-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डडौर को नगर परिषद से बाहर करने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डडौर को नगर परिषद से बाहर करने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नंबर नौ डडौर के ग्रामीणों ने एक बार फिर उनके वार्ड को नगर परिषद क्षेत्र से बाहर करने की मांग उठाई है। वार्ड पार्षद गीता देवी और हिमाचल किसान यूनियन के उपाध्यक्ष देवी रूप सैनी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसी टू डीसी को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने उनके वार्ड को नगर परिषद से बाहर कर पंचायत में समायोजित करने का आग्रह किया है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन को सौंपे ज्ञापन में वार्ड पार्षद और अन्य लोगों ने बताया कि नगर परिषद नेरचौक के डडौर वार्ड में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवेश है। इन लोगों का व्यवसाय खेतीबाड़ी है। यहां के लोगों ने पूर्व में तीन बार नगर परिषद में शामिल करने का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डडौर वार्ड के लोगों ने शुरू से ही नगर परिषद में शामिल न करने के लिए आवाज बुलंद की है।
तीन बार वार्ड पार्षद के चुनाव का बहिष्कार भी किया था। नगर परिषद में शामिल होने पर लोगों को भवन निर्माण से लेकर अन्य कार्यों के लिए एनओसी लेना पड़ रहा है। विभिन्न प्रकार के शुल्क भी अदा करने पड़ रहे हैं। ग्रामीण परिवेश होने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए डडौर वार्ड को नगर परिषद के दायरे से बाहर कर पंचायत में शामिल किया जाए। इस अवसर पर किसान मोर्चा के महासचिव रूप लाल चौधरी, संत राम तथा दलाल भी मौजूद रहे। संवाद