फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Memorandum submitted to officers for demands

मांगों के लिए अफसरों को सौंपा ज्ञापन

Mon, 07 Feb 2022 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to officers for demands
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा खंड कमेटी ने सोमवार को सड़कों, पेयजल, सिंचाई, बसों, कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास संबंधी कई मांगों को लेकर विभिन्न अधिकारियों को मांगपत्र सौंपे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान सभा के खंड अध्यक्ष रणताज राणा ने किया।
विज्ञापन

खंड अध्यक्ष रणताज राणा ने बताया कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग को मांगपत्र सौंपे। उन सभी गांवों को संपर्क सड़क बनाने की मांग उठाई जो अभी तक वंचित हैं। ज्ञापन में लगभग दो दर्जन संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग से जल जीवन मिशन के तहत डाली गई नई पाइपों से कनेक्शन देने की मांग की। सिंचाई योजनाओं को चालू करने की मांग उठाई है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से मांग की कि रविवार के दिन भी नियमित बसें चलाई जाएं। इसके अलावा कृषि विभाग में खाली पड़े कृषि प्रसार अधिकारियों के पदों को जल्द भरा जाए। मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने तथा धर्मपुर में खरीद केंद्र खोलने की मांग की गई। बागवानी विभाग से सब्जी मंडी और कोल्ड स्टोरेज का प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा परियोजना के तहत अमरूद की मार्केटिंग की व्यवस्था करने की मांग की गई। सभा ने धर्मपुर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लैब और एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने की मांग की है।

किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल में मेहर सिंह पठानिया, रणबीर शास्त्री, रूप चंद गुलेरिया, टेक सिंह सकलानी, रूप लाल, जीत सिंह, मोहन लाल, प्रकाश वर्मा, बाला राम, रोशन लाल, भागमल, सुख राम, प्रताप सिंह, मेहर सिंह, सुरेश शर्मा, करतार सिंह चौहान, रामचंद ठाकुर, राकेश शर्मा, लुदर सिंह, प्रकाश सकलानी आदि कमेटी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed