{"_id":"e633a24c0563fb48448c2132acae45dc","slug":"meeting-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के कांगणी में जल्द बनाएं खेल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के कांगणी में जल्द बनाएं खेल स्टेडियम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मंडी शहर के समीप कांगणी स्थान पर खेल स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में गठित संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है तथा इसके निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडी शहर में डोर टू डोर कूड़ा कचरा इकट्ठा करने की योजना को बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जिससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। जिला के 190 ग्रीष्मकालीन राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में सर्व शिक्षा अभियान के तहत उड़ान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम स्कूलों में फरवरी माह तक जारी रहेगा। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को खेल-खेल के द्वारा दी जा रही शिक्षा के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। मंडी शहर के जैंचु का नौण में पार्किंग व शॉपिंग कांप्लैक्स के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
मंडी बस स्टैंड के समीप बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक रैन बसेरा बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, एसडीएम मदन कुमार, सहायक आयुक्त पूजा चौहान और जिला राजस्व अधिकारी गौरव चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।