{"_id":"fcedd308fde16e2de60212612a97ccc0","slug":"meeting-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टरों ने दिसंबर के वेतन में मांगी वेतन वृद्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टरों ने दिसंबर के वेतन में मांगी वेतन वृद्धियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मंडी इकाई की बैठक में 20 वर्ष उपरांत दो वेतन वृद्धियां वेतन के साथ लग जाने पर हर्ष जताया है और उन्हें दिसंबर माह के वेतन में दिए जाने की मांग की है। बैठक बुधवार को बस अड्डा मंडी के विश्राम गृह हॉल मंडी में अध्यक्ष मोहम्मद इमित्याज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन
बैठक में स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के महासचिव कृष्ण चंद ने भी भाग लिया। बैठक मंडी इकाई के कंडक्टरों ने क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार ठाकुर और अन्य अधिकारियों का वेतन वृद्धियों के लिए आभार जताया। महासचिव कंडक्टर यूनियन ने निगम के तमाम क्षेत्रीय प्रबंधकों से मांग की है कि क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी के कार्य को देखते हुए निगम के कंडक्टरों को हिमाचल सरकार द्वारा 20 वर्ष उपरांत दी गई दो वेतन वृद्धियों को दिसंबर माह के वेतन के साथ दी जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर बैठक में मंडी इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद इमित्याज, वरिष्ठ उपप्रधान पवन कुमार, उपप्रधान मान सिंह, सलाहकार संतोष कुमार, घनश्याम, अमर चंद, भगत राम, सुरेंद्र कुमार, गुलाब चंद, पद्म कुमार, केशव राव, मान दास, देवराज, प्रकाश चंद, रोशन लाल, सुशील कुमार, जीत लाल, मुकेश कुमार और प्यार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन