{"_id":"6890a1656b65cf09460ceee7","slug":"medicinal-plants-distributed-in-yoga-camp-mandi-news-c-90-1-ssml1025-164811-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: योग शिविर में बांटे औषधीय पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: योग शिविर में बांटे औषधीय पौधे
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। शिव मंदिर परिसर सरकाघाट में सोमवार को महंत लक्ष्मी नारायण गिरि के सानिध्य में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर औषधियुक्त जड़ी बूटियों के वितरण से संपन्न हुआ।
अमृता सेवा समिति, सेवा संकल्प समिति, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, आयुष भारत, ब्रह्मकुमारी मिशन तथा योग साधना सरकाघाट की ओर से यह शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास करवाया। शिविर में आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी हेमलता बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को अश्वगंधा, गिलोय, आंवला, नींबू, लैमन ग्रास, बहेड़ा, जामुन जैसे औषधीय पौधे बांटे। शिव मंदिर में खीर का भंडारा लगाया गया। शिविर में महंत लक्ष्मी नारायण गिरि, नेक राम शास्त्री, अनीता पठानिया, डॉ. रजनी, डॉ. रेणुका आदि मौजूद रहे। संवाद