फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MC should provide ride and pride facility to the people by making local transport

Mandi News: लोकल ट्रांसपोर्ट बनाकर नगर निगम दे लोगों को राइड एंड प्राइड की सुविधा

Sat, 24 Feb 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Feb 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
MC should provide ride and pride facility to the people by making local transport
नगर निगम के बजट को लेकर इंदिरा मार्केट में अपने सुझाव देते वरिष्ठ नागरिक। संवाद
मंडी। नगर निगम को अपना लोकल ट्रांसपोर्ट बनाकर सभी वार्डों के लोगों को राइड एंड प्राइड की सुविधा के लिए बजट में प्रावधान करे। इससे नगर निगम की कमाई भी होगी और लोगों को भी फायदा मिलेगा। शुक्रवार को इंदिरा मार्केट में बैठे शहर के बुद्धिजीवियों ने नगर निगम के 27 फरवरी को पेश होने वाले बजट को लेकर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

एमपी वैद्य, एचएन वैद्य, पीपी वैद्य, वीसी कपूर, हर गोपाल, केसी वैद्य, केके कपूर, मनमोहन बहल, श्याम कपूर और युगल वर्मा ने नगर निगम से बजट में घंटाघर में लगी घड़ी को ठीक करवाने के लिए बजट में प्रावधान करने, सभी वार्डों में पुस्तकालय खोलने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था करने, वार्डों में बैठने के लिए सुंदर पार्क बनाने के सुझाव रखे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों ने वार्डों में खराब रास्तों को सुधारने, नालों के चैनेलाइजेशन करने और पार्किंग की व्यवस्था करने के भी सुझाव दिए। टारना में जल शक्ति विभाग के गिराए गए भवन के पास पेड पार्किंग की व्यवस्था करवाने की भी अपील की।
विज्ञापन

पार्षद सुनते ही नहीं, न ही देते वार्ड सभा की जानकारी
वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि वार्ड में पार्षद सुनते ही नहीं है और न ही वार्ड सभा की जानकारी देते हैं। लोग न आएं, अखबार में भी इसकी जानकारी नहीं देते हैं। समस्याओं को जानने के लिए उन्हें हर माह पैदल पूरे वार्ड का दौरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed