{"_id":"624f21bfd30a3904c468d2ef","slug":"mc-s-cleaning-workers-took-out-a-fury-rally-mandi-news-sml4050003108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी के सफाई कर्मियों ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी के सफाई कर्मियों ने निकाली रोष रैली
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में काम करने वाले सफाई मजदूरों ने शहरी आजीविका मिशन के तहत मनरेगा की तर्ज पर 120 दिनों का रोजगार देने की योजना के विरोध में रोष रैली निकाली। सेरी से लेकर नगर निगम कार्यालय तक रैली निकाली गई।
पूरे साल रोजगार और नियमितीकरण की मांग को लेकर निगम आयुक्त और मेयर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी 15 सालों से काम कर रहे हैं। मगर अब केवल 120 दिनों का ही रोजगार मिलेगा। सूचना है कि इसमें कर्मियों की छंटनी भी की जाएगी। इसका यूनियन ने विरोध किया।
आउटसोर्स मजदूरों को नियमित करने के लिए नीति बनाई जाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये मासिक करने की मांग की। सभी मजदूरों को पहचान पत्र और उन्हें सुरक्षा उपकरण एवं वस्त्र भी मांगें हैं। इस दौरान महासचिव राजेश शर्मा के अलावा यूनियन की प्रधान नीना, उपप्रधान कौशल्या, सचिव राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सफाई मजदूरों की न छंटनी होगी न ही रोजगार के दिन घटेंगे। इन्हें आजीविका मिशन से प्राप्त बजट में से 120 दिनों का वेतन अदा किया जाएगा। शेष साल का वेतन निगम अपने बजट से देगी।
000