फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Markets are buzzing with traditional attire and warm clothes.

Mandi News: पारंपरिक परिधानों और गर्म कपड़ों से बाजार हुए गुलजार

Thu, 30 Oct 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing with traditional attire and warm clothes.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सर्दी की आहट शुरू होते ही बाजार हिमाचली पारंपरिक परिधानों, गर्म कपड़ों से गुलजार हो गए हैं। शहर के मुख्य बाजार में ऊनी और गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भी ग्राहकों की चहलकदमी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति, कुल्लू व किनौरी पारंपरिक परिधान ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। हिमाचल के पारंपरिक परिधान जिनमें कुल्लू शॉल, नेहरू जैकेट, मफलर और गर्म कपड़ों से तैयार टोपियां, स्वेटर भी काफी मात्रा में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कंबल और रजाइयों की बिक्री को लेकर भी बाजार सज चुके हैं। स्थानीय कारोबारियों के अलावा बाहरी राज्य के कारोबारी भी गर्म कपड़े लेकर जोगिंद्रनगर शहर में कारोबार को लेकर पहुंचे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर से भी कारोबारी घर-घर पहुंचकर गर्म कपड़ों का कारोबार कर रहे हैं। वहीं रेहड़ी फड़ी मार्केट में भी गर्म जुराबें, टोपी, शॉल की बिक्री को लेकर दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गर्म कपड़ों के कारोबारी मनु, विनोद, मुनीष, विजेंद्र ने बताया कि ग्राहकों की मांगानुसार तीन हजार रुपये तक गर्म कपड़ों में जैकेट, शॉल, स्वेटर, पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed