{"_id":"66e595f85f63a715fd0c9a43","slug":"market-remained-closed-for-three-hours-in-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135689-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में तीन घंटे तक बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में तीन घंटे तक बंद रहा बाजार
Sun, 15 Sep 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शिमला जिले के संजौली और मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर फैली विरोध की चिंगारी अब सुंदरनगर तक पहुंच गई है। शनिवार को हिंदू संगठनों द्वारा प्रदेशव्यापी बंद के आह्वान का असर सुंदरनगर में भी देखने को मिला।
सुंदरनगर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे तक व्यापारी प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान व्यापार मंडल सुंदरनगर के प्रधान प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने भोजपुर बाजार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से बने मस्जिदों की पहचान की जाए और अवैध कब्जों को हटाया जाए। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आकर यहां पर बसे समुदाय विशेष के लोगों का पंजीकरण कर, शांतिपूर्ण प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश को रोका जाए। प्रवीण अग्रवाल ने संजौली और मंडी में अवैध कब्जों का विरोध करने पर हिंदू संगठनों के खिलाफ बल प्रयोग करने की भी कड़ी निंदा की।