फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Market decorated for Karva Chauth, women started shopping

Mandi News: करवाचौथ के लिए सजे बाजार, महिलाओं ने शुरू की खरीदारी

Tue, 15 Oct 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 15 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Market decorated for Karva Chauth, women started shopping
कांच की जगह लटहन, मैटल, गोल्डन और सिल्वर स्टील की चूड़ियों ने दी दस्तक
विज्ञापन

150 से 300 रुपये किलो बिक रहीं फैनियां, सुहाग की थालियां इस बार नए रूप में
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी )। करवाचौथ के व्रत को लेकर शहर में बाजार सज चुके हैं। महिलाओं ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार खुश हैं। महिलाओं को आकर्षित करने के लिए मनियारी, कपड़ा और ज्वेलर्स की शॉप में भी महिलाओं के शृंगार से संबंधित आकर्षक वस्तुएं नजर आ रही हैं।
शहर के मुख्य बाजार, बस अड्डा परिसर, पुलिस थाना चौक करवाचौथ व्रत को लेकर सज चुके हैं। मनियारी की दुकानों में कांच की चूड़ियों की जगह लटहन, मैटल, गोल्डन और सिल्वर स्टील की चूड़ियों ने दस्तक दी है। महज 50 रुपये से शुरू होकर 800 रुपये तक चूड़ियों के दाम निर्धारित हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मिट्टी के करवे और सुहाग की थालियां भी नए रूप में बाजार में पहुंची हैं। इन्हें खरीदने में महिलाएं उत्साहित हैं। मनियारी की दुकानों में आकर्षक नेल पॉलिश, लिपस्टिक और ब्राडेंड बिंदियों पर भी महिलाएं खूब धन लुटा रही हैं। कपड़े की दुकानों में लाल रंग की साड़ियां और सूट भी महिलाओं की पहली पसंद बने हैं। मनियारी विक्रेता गुरप्रीत सिंह, अनु शर्मा, राजेश सूद, सचिन मरवाह, मनोहर लाल, कपड़ा विक्रेता रवि कुमार, अमित शर्मा, स्वर्णकार हरीश सोनी ने बताया कि सोमवार को शहर में करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही है। प्रदेशभर में व्रत 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ के उपलक्ष्य पर देशी घी से निर्मित फैनियां भी मिठाई की दुकानों में तैयार होनी शुरू हो चुकी हैं। दुकानदारों की ओर से इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह की फैनियों को तैयार किया गया है। इसके अलग-अलग मूल्य भी निर्धारित किए गए हैं। शहर में 160 से 300 रुपये किलो तक देशी और डालडा घी से निर्मित फैनियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed