फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Many houses damaged in Balu village, administration missing

Mandi News: बालू गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन नदारद

Sun, 31 Aug 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Many houses damaged in Balu village, administration missing
नगवाईं (मंडी)। स्नोर घाटी के बालू गांव में भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि दर्जनों परिवारों ने अपने घर खाली कर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीतने के बावजूद प्रशासन की कोई मदद नहीं पहुंची है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। स्थानीय समाज सेविका भानु कपूर ने भूस्खलन के पीछे लोक निर्माण विभाग की ओर से की गई सड़क चौड़ीकरण की कटिंग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बिना उचित सुरक्षा इंतजाम की गई कटिंग के कारण यह तबाही हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बालू क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। गांव की मुख्य सड़क बंद होने के कारण लोगों को 14 किलोमीटर दूर नगवाईं पैदल पहुंचना पड़ रहा है। जरूरी सामान और राशन को लोग पीठ पर ढोकर ला रहे हैं। क्षेत्र में इस समय सेब की तुड़ाई का समय है, लेकिन सड़क टूट जाने से किसान अपनी फसल को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे सेब की फसल बगीचों में ही खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से अपील की है कि बालू गांव और आस-पास के प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत दल भेजे जाएं। सड़क की मरम्मत करवाई जाए और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा और अस्थायी आवास की व्यवस्था दी जाए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed