{"_id":"610197aa8ebc3e58731160f4","slug":"manure-will-be-made-from-garbage-in-jogindernagar-mandi-news-sml378481294","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में कूड़े-कचरे से बनेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में कूड़े-कचरे से बनेगी खाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में स्थापित ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर समेत आसपास की पंचायतों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे से जैविक खाद बनेगी। यहां आर्गेनिक बेस्ड कन्वर्टर प्लांट को मंजूरी मिल गई है। इसका लाभ आसपास की पंचायतों को भी मिलेगा।
गीला और सूखे कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। रोजाना पांच सौ किलो कचरे से जैविक खाद तैयार होगी। इसका इस्तेमाल खेतों में खाद में रूप में होगा और इससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी। नगर परिषद क्षेत्र में हर घरों और दुकानों से डोर टू डोर कचरा एकत्र करने की व्यवस्था है।
करीब 6 हजार आबादी वाली नगर परिषद में कचरा डंप करना बड़ी समस्या बन चुका है। निर्माणाधीन डंपिंग साइट में कचरे को डंप करने का मामला प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। नगर परिषद के सातों वार्डों में रोजाना निकलने वाले एक ट्रक से अधिक के कचरे को डंप करने के लिए प्रत्येक माह नगर परिषद को एक लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि ऑर्गेनिक बेस्ड प्लांट नगर परिषद जोगिंद्रनगर में स्थापित करने की अनुमति शहरी विकास निदेशालय से मिल चुकी है। जल्द ही प्लांट को स्थापित करने की औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।
000