फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manoj Sharma returns to the School Spokespersons Association.

Mandi News: मनोज शर्मा की स्कूल प्रवक्ता संघ में वापसी

Mon, 05 Jan 2026 04:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
Manoj Sharma returns to the School Spokespersons Association.
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के पूर्व में राज्य उपाध्यक्ष रहे मनोज शर्मा की प्रवक्ता संघ में वापसी हुई है। पूर्व में मनोज हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्यरत रहे हैं, लेकिन किन्ही अपरिहार्य कारणों से स्कूल प्रवक्ता संघ को छोड़कर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ में चले गए थे। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज शर्मा संगठन के पुराने और कर्मठ साथी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए वापसी की है। बताया कि मनोज शर्मा जैसे कर्मठ सहयोगी के आने से प्रवक्ता संघ को और मजबूती मिलेगी। मनोज शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष और महासचिव को सौंप दिया है। राज्य महासचिव इंद्र ठाकुर ने बताया कि मनोज शर्मा को संगठन में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मार्गदर्शन राजेश सैनी, वित्त सचिव जितेंद्र ठाकुर, दीपक राय और देवेंद्र राघवा ने मनोज की वापसी पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed