{"_id":"68d6db60c2e9917d840f3f93","slug":"mandi-to-kullu-nh-is-two-way-now-volvo-bus-trials-are-underway-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171164-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी से कुल्लू के बीच एनएच दोतरफा, अब वोल्वो बस के ट्रायल की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी से कुल्लू के बीच एनएच दोतरफा, अब वोल्वो बस के ट्रायल की तैयारी
विज्ञापन
मंडी। मानसून के दौरान बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी से कुल्लू के बीच अधिकतर जगहों पर यातायात दोतरफा बहाल हो गया है। लगातार मरम्मत कार्य और मलबा हटाने के बाद अब यातायात के लिए स्थिति सामान्य होने लगी है। शुक्रवार को क्षतिग्रस्त एनएच का संयुक्त विभागीय टीम ने जायजा लिया।
पंडोह से नगवाईं तक अधिकांश स्थानों पर दोतरफा यातायात बहाल होने से मंडी से कुल्लू और लाहौल की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। अब मंडी से कुल्लू के बीच वोल्वो बसों को गुजारने के लिए प्रक्रिया अमल पर लाई जाएगी। संयुक्त विभागीय टीम की रिपोर्ट के बाद यातायात ब्लॉकेज पर भी निर्णय लिया जाएगा।
एनएचएआई ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए एनएच किनारे गिरे मलबे को हटाया और यातायात को सुचारु करवाया। मौजूदा समय में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोजाना पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए यातायात पूरी तरह बंद कर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मशीनरी की मदद से मलबा हटाने और सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। 27 सितंबर को इस ब्लॉकेज का आखिरी दिन है। ऐसे में शुक्रवार को जायजा लिया गया। यातायात बंद के दौरान वैकल्पिक मार्ग से छोटे वाहन भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मानसून के दौरान मंडी से कुल्लू के बीच एनएच कई दिन यातायात के लिए बंद रहा। कई दिनों तक मालवाहक वाहन चालक फंसे रहे। अब सब चीजें पटरी पर लौट रही हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अधिकतर जगह यातायात के लिए एनएच दोतरफा बहाल हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
000