फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi-Sundernagar road will remain closed for three and a half hours from today till the end of the week.

Mandi News: मंडी-सुंदरनगर मार्ग सप्ताह तक रोजाना साढ़े तीन घंटे तक रहेगा बंद

Tue, 24 Feb 2026 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mandi-Sundernagar road will remain closed for three and a half hours from today till the end of the week.
मंडी। मंडी से सुंदरनगर मार्ग को पुलघराट के समीप बुधवार से एक सप्ताह तक प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 8:30 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। प्रस्तावित कोर्ट कांप्लेक्स के लिए लिंक मार्ग निर्माण के तहत चल रहे सड़क कटिंग कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मदन कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त अवधि के लिए सड़क बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर अवगत कराया गया है कि सड़क कटिंग कार्य के दौरान भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है तथा ढीली मिट्टी और पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है। इससे सामान्य यातायात के दौरान राहगीरों और श्रमिकों दोनों के लिए जोखिम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। संबंधित विभागों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed