फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Students will get proper rooms to sit and study in KV Dharmapur MLA Chandrashekhar gave the gift

Mandi: केवी धर्मपुर में विद्यार्थियों को बैठने व पढ़ने के लिए मिलेंगे समुचित कक्ष, MLA चंद्रशेखर ने दी सौगात

Thu, 01 May 2025 03:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 03:29 PM IST
सार

धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय (केवी) धर्मपुर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। 

विज्ञापन
Mandi Students will get proper rooms to sit and study in KV Dharmapur MLA Chandrashekhar gave the gift
नवनिर्मित भवन का विधायक चंद्रशेखर लोकार्पण करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय (केवी) धर्मपुर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। धर्मपुर क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है। केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक कक्षों की कमी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में पांच नए कमरों का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन


इस विद्यालय की स्थापना तीन वर्ष पूर्व धर्मपुर में की गई थी, परंतु संसाधनों की कमी के कारण विद्यालय में छात्रों के बैठने और पढ़ने के लिए समुचित कक्षों की अनुपलब्धता एक गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस चुनौती को संज्ञान में लेते हुए विधायक चंद्रशेखर ने स्वयं पहल करते हुए अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। इस विकासात्मक कार्य में विद्यालय के छात्रों के अभिभावकों ने भी अनुकरणीय योगदान देते हुए 4.5 लाख रुपये अपनी जेब से दानस्वरूप दिए। जनसहयोग और जनप्रतिनिधित्व का यह सामूहिक प्रयास से पांच कमरों वाले भव्य भवन के रूप में मूर्त रूप ले चुका है।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि धर्मपुर के बच्चों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। धर्मपुर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना चाहते हैं जहां बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले। कहा कि धर्मपुर अस्पताल में पहली बार सात विशेषज्ञ डॉक्टरों से सुसज्जित किया गया है। इससे धर्मपुर की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर में केंद्रीय विद्यालय विकास अभिभावक समिति धर्मपुर के प्रधान नेत्र सिंह, उप प्रधान बिहारी लाल, सचिव ज्योति कटवाल, प्रकाश चंद, हरि सिंह, रमेश कुमार, सुरेश कुमार विजय कुमार ज्योति कुमारी, कर्नल रूपचंद, प्रकाश चंद, अश्वनी शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, राहुल सकलानी, सुंदर सिंह कटवाल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed