फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, women outside state, cheated, cleaning jewelery

आभूषणों की सफाई के नाम पर ठग रही बाहरी राज्यों की महिलाएं

Sun, 03 Jul 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, women outside state, cheated, cleaning jewelery
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में आभूषणों की सफाई के नाम पर बाहरी राज्य की महिलाओं ने करीब 10 स्थानीय महिलाओं से ठगी की है। छह महिलाओं पर ठगी के आरोप लगे हैं। कुछ मामलों में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर शहर के नजदीकी गांव जलपेहड़, दारट बगला में महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं। जानकारी के अनुसार शातिर महिलाओं ने गांव की भोली भाली महिलाओं को पहले पुराने बर्तन के बदले नए चमचमाते बर्तन देकर अपने झांसे में लिया।
विज्ञापन

चांदी के गहनों की सफाई कर लौटा दिए। ग्रामीण महिलाओं का विश्वास जीत कर सोने के आभूषण सफाई के लिए ले लिए और फरार हो गईं। करीब दस महिलाओं से ठगी की बात सामने आ रही है। पुलिस थाने में एक ही शिकायत पत्र जलपेहड़ गांव से पहुंची है। मामला सामने आने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध महिलाओं के स्कैच भी पुलिस के हाथ चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि शातिर महिलाओं ने जलपेहड़ गांव की महिलाओं की बालियां सफाई के लिए ले लीं लेकिन जब चार दिन तक शातिर महिलाएं आभूषण लेकर नहीं आई तो पुलिस थाने में शिकायत लेकर महिलाएं पहुंची। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed