{"_id":"62fd11f067bf0368003fd9aa","slug":"mandi-news-himachal-news-water-pipeline-burst-jcb-wasted-water-jogindernagar-mandi-news-sml418640086","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से फटी पाइपलाइन, व्यर्थ बहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से फटी पाइपलाइन, व्यर्थ बहा पानी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में जेसीबी से टूटी पेयजल लाइन।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में जेसीबी से सड़क किनारे नालियों की खुदाई से जलशक्ति विभाग की मुख्य पाइपलाइन फट गई। इससे पानी व्यर्थ बह गया। पुलिस थाना चौक, कन्या पाठशाला, गुरुद्वारा परिसर के इर्द गिर्द रहने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति न होने से दिक्कत झेलनी पड़ी।
मंगलवार देर शाम गुरुद्वारा परिसर के समीप जेसीबी से नालियों में गिरे मलबे को हटाया जा रहा था तभी भूमिगत पाइपलाइन फट गई।
इससे शहर की सड़क में पानी भर गया। हाईवे पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। मंगलवार देर शाम से ही विभागीय कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को सुधारने का कार्य शुरू किया। बुधवार दोपहर करीब 4 बजे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल हुई।
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अराध्य ने बताया कि सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था तभी पाइपलाइन फट गई। इससे जलशक्ति विभाग का लाखों लीटर पेयजल सड़क पर बह गया। मरम्मत कार्य के लिए आधे शहर में पेयजल आपूर्ति रोकनी पड़ी। सहायक अभियंता एसके नाग ने कहा कि पाइप लाइन को ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। संवाद