फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Water drainage of lake break in Kotropi, highway will be restored today

कोटरोपी में झील तोड़ की पानी की निकासी, आज बहाल होगा हाईवे

Fri, 26 Aug 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Water drainage of lake break in Kotropi, highway will be restored today
मंडी के कोटरोपी में घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी जेसीबी। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। कोटरोपी घटनास्थल पर हाईवे को बहाल करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। ऊपर की तरफ पहाड़ी को काट कर नई सड़क का ट्रेस तैयार हो चुका है। अब सड़क को समतल करने के लिए तीन पोकलेन और एक जेसीबी मशीन जुटी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम साफ रहा तो छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। फिर नई सड़क का जायजा लेकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। शुक्रवार को पहाड़ी की कटिंग के साथ-साथ नाले में पाइप बिछाए गए ताकि नाले से पानी की निकासी सही ढंग हो सके। ऊपर की ओर बनी झील को तोड़कर यहां रुके पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

दलदल जगह पर गटका और पत्थर बिछाकर सतह को मजबूत किया गया। देर शाम तक एनएचएआई की मशीनरी कार्य में जुटी रही। कुन्नू पंचायत से संबंध रखने वाले ठेकेदार एवं समाजसेवी रमेश सोनी की तरकीब यहां पर रंग लाई। रमेश सोनी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एनएचएआई ने हाईवे की जल्द बहाली का रास्ता तैयार किया। समाजसेवी रमेश सोनी लगातार तीन दिन से कोटरोपी घटनास्थल में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मशीनरी को लाकर एक छोर पर नए सिरे से कटिंग कर सड़क तैयार करने का जिम्मा संभाला। दूसरे छोर पर एनएचएआई के साइट इंजीनियर मोर्चे पर डटे रहे। इससे कार्य में तेजी लाते हुए मार्ग जल्दी तैयार होने में मदद मिली। एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने कहा कि सड़क लगभग तैयार कर ली गई है। समतल करने का कार्य जोरों से चला हुआ है। शनिवार को मौसम साफ रहा तो ट्रैफिक बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed