{"_id":"630903e10f35c415066f4e7b","slug":"mandi-news-himachal-news-vahicle-stopped-on-25-routes-again-due-to-rain-in-mandi-body-of-missing-person-found-mandi-news-sml4196224187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide Mandi: मंडी जिले में बारिश से 25 मार्गों पर थम गए पहिये, लापता व्यक्ति का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide Mandi: मंडी जिले में बारिश से 25 मार्गों पर थम गए पहिये, लापता व्यक्ति का मिला शव
Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/थुनाग/पधर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/थुनाग/पधर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
सार
मंडी जिले की 23 सड़कों पर पहिए थम गए हैं। वीरवार शाम तक 15 सड़कें ही बंद थी लेकिन रात को हुई बारिश से 7 सड़कें और बाधित हो गई हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंडी के कोटरोपी में लगी मशीनरी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात हुई बारिश से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। मंडी जिले की 23 सड़कों पर पहिए थम गए हैं। शाम तक 15 सड़कें ही बंद थी लेकिन रात को हुई बारिश से 7 सड़कें और बाधित हो गई हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा का सामान भी संबंधित गांवों में नहीं पहुंच पा रहा है। पैदावार भी सब्जी मंडियों तक पहुंचाना किसानों के लिए टेड़ी खीर हो गया है। इन दिनों आलू, फूलगोभी, बंदगोभी आदि की पैदावार मंडियों में नहीं पहुंच पा रही है। दूसरी तरफ 25 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे कई गांवों में बिजली गुल है। कटौला क्षेत्र में 16, गोहर स्यांज में दो, पधर में दो और थाची में पांच ट्रांसफार्मर बंद हैं। बीते शुक्रवार देर रात भारी बरसात में लापता चल रहे पांच लोगों में से एक का शव बरामद हुआ है। द्रंग क्षेत्र के ओल्ड कटौला के समीप के संदोआ गांव में हफ्ता पहले बाढ़ की चपेट में आने से लापता व्यक्ति सितार मोहम्मद पुत्र लाल हुसैन का शव कांगड़ा जिले के तलवाड़ा के समीप पौंग डैम से बरामद हुआ है। पहचान करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
सितार मोहम्मद के शव के साथ एक अन्य महिला का शव भी बरामद हुआ है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 19 अगस्त की रात्रि को संदोआ गांव में बाढ़ की चपेट में आने से एक ही परिवार के छह सदस्य बागी नाला में बह गए थे। वहीं बागी गांव की एक महिला भी बाढ़ की चपेट में आने से अब तक लापता है। क्षेत्रीय कानूनगो नागेश्वर ठाकुर ने कहा कि संदोआ गांव के परिवार से लापता छह लोगों में से चार शव मिल चुके हैं। संदोआ के दो और बागी गांव की महिला के शव की अभी भी तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
ये मार्ग बंद
बंथल-सनारली-शंकरदेहरा-रायगढ़, थुनाग-केल्टी-जैनशाला, लंबाथाच-चुन्नी-चेत-शैट्टाधार, लंबाथाच-शिलिबागी-कल्हाणी-पंडोह, जंजैहली-बेखाली-गाड़ागुशैणी, चैल-जंजैहली से बाखलवार, राणाबाग-बिहानी-सेरी, खादरगली-सोमाकोठी, महोग-गवालपुर, चौहधरधार-कोटलू, कोटलू-नैनज, कोटलू-टांडा, तेबन-जोड़, हणोगी से बंधी, चाकी धार-डोभा, कोटनाला-बदसेरी, लुहारी-पनाला, मोनाल-थानोगी-बनोगी-कांडा, शरा ओडिधर-धरौली, औट-टकोली, कोटली-पराशर, हाटौन-भवस-बौश-मुथल और मणि से शेगली आदि मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं।