{"_id":"632a05ff5f4c3e31c64e2ee3","slug":"mandi-news-himachal-news-sundernagar-defeated-lambathach-in-kho-kho-mandi-news-sml4223746187","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में सुंदरनगर ने लंबाथाच को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में सुंदरनगर ने लंबाथाच को हराया
विज्ञापन
सुंदरनगर में खेली जा रही अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग की खो-खो स्पर्धा में दम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में चल रही पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में बिलासपुर ने नाहन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे मैच में रामपुर ने हमीरपुर को हराया। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर ने लंबाथाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कोटशेरा कॉलेज ने मंडी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर ने संस्कृत महाविद्यालय पंजगाई को हराया। वहीं सीमा कॉलेज ने धामी कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अतिरिक्त पांवटा साहिब ने हरिपुर कॉलेज को हराया।
विज्ञापन
बुधवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह पर तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल बतौर मुख्यातिथि विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे। संवाद