फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, street vendor, sundernagar, removed, road

सुंदरनगर में सड़कों से हटाईं रेहड़ी-फड़ी

Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, street vendor, sundernagar, removed, road
सुंदरनगर के आंबेडकरनगर में सड़कों पर कब्जा कर लगाई गई रेहडिय़ों और फडिय़ों को हटाते नगर परिषद कर? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर की सड़कों में लगाई गईं रेहड़ी फड़ी धारकों के खिलाफ नगर परिषद ने अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को भोजपुर बाजार और आंबेडकरनगर में नगर परिषद की टीम ने प्रारूपकार बलबीर सोनी के नेतृत्व में पहले चरण में करीब एक दर्जन रेहड़ी-फड़ी को हटाया।
विज्ञापन

इनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। रेहड़ियों को जब्त कर लिया है। नगर परिषद की कार्रवाई का व्यापारियों ने स्वागत किया है। रेहड़ी फड़ी वालों में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद ने साफ किया है कि रेहड़ी-फड़ी चिह्नित स्थानों पर ही लगाई जा सकती हैं। किसी को भी सड़क पर खड़े होकर कारोबार नहीं करने दिया जाए।
विज्ञापन

सुंदरनगर शहर में पिछले कुछ महीनों से रेहड़ी फड़ी धारकों की संख्या एकाएक बढ़ गई थी। जहां मन करता वहां पर रेहड़ी-फड़ी लगा कर कारोबार किया जा रहा था। इसके कारण यातायात में सबसे अधिक बाधा आ रही थी। पिछले दिनों नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने रेहड़ी फड़ी यूनियन के साथ बैठक कर साफ किया था कि केवल चिह्नित स्थानों पर ही रेहड़ी-फड़ी लगाई जा सकती है। सड़कों में भी पीली लाइन के बाहर ही रेहड़ी-फड़ी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में केवल ललित चौक, जल शक्ति कार्यालय के निकट और कुत्ते की कब्र के निकट ही चिह्नित स्थानों पर रेहड़ियां लगाई जा सकेंगी। सुकेत व्यापार मंडल ने नगर परिषद की कार्रवाई का स्वागत किया है। संयोजक सुरेश कौशल ने कहा कि सड़क पर कारोबार होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि शहर में रेहड़ी-फड़ी के लिए नगर परिषद ने स्थान चिह्नित किए हैं। वहीं कारोबार किया जा सकता है। सड़क पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed