फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Researchers from the country and abroad will present the discovery in SPU

एसपीयू में देश और विदेश के शोधार्थी देंगे खोज की प्रस्तुति

Tue, 27 Sep 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Researchers from the country and abroad will present the discovery in SPU
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय में बायो एवं मटीरियल साइंस पर देश-विदेश में की जा रही विभिन्न खोजों की प्रस्तुतियां शोधार्थी देंगे। इनमें देश और विदेशों की विभिन्न यूनिवर्सिटी से स्कॉलर, रिसर्चर और साइंस में शोध कर रहे विद्यार्थी अपनी खोजों को साझा करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए एक महासम्मेलन सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में 10 और 11 अक्तूबर को होगा। यह महासम्मेलन एसपीयू और हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन की ओर से करवाया जा रहा है। इसमें इंडियन साइंस कांग्रेस चैप्टर शिमला भी विशेष सहयोग दे रहा है। इस महासम्मेलन में देशभर की टॉप विवि से करीब 250 शोधार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसमें यूनिवर्सिटी और संस्थानों से शोधार्थी जुड़ेंगे वहीं फ्रांस, जर्मनी और साउथ के देशों से भी शोधार्थी ऑनलाइन जुडे़ंगे। महासम्मेलन का शुभारंभ नौणी विवि के कुलपति राजेश चंदेल करेंगे। एसपीयू के प्रशासनिक मामलों के डीन एवं आयोजन कमेटी के सदस्य प्रो. दीपक पठानिया ने बताया कि 10 और 11 अक्तूबर को विवि में साइंस में हो रही विभिन्न खोजों पर मंथन के लिए अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed