{"_id":"630ba4bac3b1d1210b2dda51","slug":"mandi-news-himachal-news-rally-mandi-voter-name-ragister-mandi-news-sml4198297130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को निकाली रैली
विज्ञापन
मंडी में मतदाता जागरुकता रैली में भाग लेते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : Mandi
मंडी। लोकतंत्र में हर एक वोट की ताकत होती है। इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। समाज के हर तबके को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
यह बात अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने रविवार को सेरी मंच से मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मोबाइल वैन तथा स्कूली विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व कही। उन्होंने बताया कि मतदान में भागीदारी के लिए जरूरी है कि हमारे पास अपना मतदाता पहचान पत्र हो।
यह तभी संभव है जब हमारा नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पहली अक्तूबर 2022 को 18 साल या इससे अधिक आयु के युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए 11 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया है।
युवा अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। किसी कारणवश अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह भी अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
रैली में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने मंडी शहर का चक्कर लगाते हुए लोगों को निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी से मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने युवा मतदाताओं से भी अपना नाम वोटर सूची में दर्ज कर अपना पहचान पत्र बनाने की अपील की। संवाद