{"_id":"6298f23366dab878091d541e","slug":"mandi-news-himachal-news-police-raided-house-chauharghati-kingpin-charas-mandi-news-sml4108721137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के मुख्य सरगना के घर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के मुख्य सरगना के घर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चरस तस्करी के मुख्य सरगना को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए जोगिंद्रनगर पुलिस ने कसरत तेज कर दी है।
दो किलो चरस के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर मुख्य सरगना के घर दबिश दी। पूछताछ में अहम जानकारी जुटाई। चरस तस्करी के तार चौहारघाटी से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसलिए पुलिस की टीम ने हिरासत में लिए आरोपियों के साथ मुख्य सरगना के घर में दबिश दी। गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।
बताया जा रहा है कि चौहारघाटी से चरस प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहुंचाई जा रही है। इसके लिए गिरोह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है।
आरोपियों के बैंकों के खाते भी खंगाले जा रहे हैं। वीरवार को पुलिस के कड़े पहरे में दोनों चरस के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संवाद