{"_id":"62acb47e5f4bd43ba5221bb1","slug":"mandi-news-himachal-news-peoples-demonstration-against-chandpur-mokshadham-committee-mandi-news-sml412466232","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर मोक्षधाम कमेटी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर मोक्षधाम कमेटी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीडीसी सदस्य महेश शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को लोगों ने चांदपुर मोक्षधाम सुंदरनगर के बाहर प्रदर्शन किया। मोक्षधाम कमेटी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने वर्तमान कमेटी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
आरोप लगाया कि कमेटी ने मोक्षधाम का राजनीतिकरण करके इसे एक व्यापारिक संस्थान बना दिया है। गरीबों से पैसे लेकर दाह संस्कार की मंजूरी दी जा रही है। कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार बीडीसी सदस्य महेश शर्मा और समाजसेवी बब्बू पंसारी के नेतृत्व में एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन भी सौंपा और कमेटी को भंग करने की मांग उठाई।
बीडीसी सदस्य महेश शर्मा ने कहा कि पिछले हफ्ते एक प्रवासी मजदूर के शव को यहां दाह संस्कार के लिए लाया गया था। दाह संस्कार के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की एवज में प्रवासी मजदूर के परिजन से 3,500 रुपये वसूल किए गए। मामला चर्चा में आया तो सोशल मीडिया पर कमेटी की खूब फजीहत हुई। इसके उपरांत वसूल की राशि लौटाई। इस मौके पर टेक सिंह, महेंद्र कुमार, नरेश कुमार, दीप, रमन, नरेंद्र, रतनलाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे। संवाद