फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news pathankot-mandi highway remained closed two hours landslide

भूस्खलन से पठानकोट-मंडी हाईवे दो घंटे रहा बंद

Thu, 11 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news pathankot-mandi highway remained closed two hours landslide
पधर (मंडी)। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पठानकोट-मंडी एनएच उरला और मैगल के पास दो घंटे बंद रहा। 10 बजेे बाधित हाईवे को करीब 12 बजे बहाल किया गया।
विज्ञापन

उरला के पास बंद हुए एनएच को खोलने के लिए एनएचएआई की जेसीबी मशीन दो घंटे बाद पहुंची। तब तक स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मार्ग को बहाल कर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी थी। जेसीबी मशीन ने मलबे को हटाकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

मैगल में भी दो घंटे तक एनएचएआई की मशीनरी नहीं पहुंची। जाम में फंसे ट्रक ड्राइवरों ने मलबे को स्वयं हटाकर वैकल्पिक रूप से मार्ग बहाल किया।
लोक निर्माण विभाग मंडल पधर के अंतर्गत भूस्खलन के कारण बंद है। लोक निर्माण विभाग ने कोटरोपी-खजरी, द्रंग-बसाही मार्ग को 12:30 बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया। पधर-बल्ह, पधर-नौहली, बड़ागांव-पदवाहन, घटासनी-बरोट, ऊहल वैली, नेरी-डुहकी और नेरी-नवलाय मार्ग को बहाल करने के लिए पीडब्ल्यूडी की मशीनरी और मजदूर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

घटासनी-बरोट मार्ग जगह-जगह पर भूस्खलन से बंद हुआ है। अधिशासी अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि बंद मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed